दुर्भावना का स्वास्थ्य और शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है – मुनि श्री भावसागर जी महाराज


- रायपुर के जैन मंदिर की सभी कमेटी ने श्रीफल अर्पण किया
रायपुर। 25 नवंबर। महासमाधि धारक परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश
25नवंबर 2025 को टाटीबंध जिला रायपुर में हुआ ज्ञात
होकि मुनि संघ का पद बिहार अहिंसा रक्षा पदयात्रा के माध्यम से चल रहा है आगे सांकरा, तिल्दा नेवरा , भाटापारा बलौदा बाजार, अकलतरा जशपुर होते हुए श्री सम्मेद शिखर जी पहुंचेंगे।
लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा है, रायपुर के सभी जैन मंदिर की कमेटी ने मुनि संघ को श्रीफल अर्पण किया, मुनि संघ की आहार चर्या यहां संपन्न हुई ,इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा किदुर्भावना का शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है
अपने स्वरूप में मानव मन जितना पावन होता है उतना ही इस मन में दुर्भावनाओं का गहरा प्रभाव भी प्रायः हो जाता है। जिनसे मन विकृत होता है इस मन विकृति का दुष्प्रभाव शरीर की नियमित और स्वस्थ प्रक्रिया पर अवश्य ही पड़ता है। वर्तमान युग वैज्ञानिक होने के कारण अब उन तथ्यों की गहराई तक पहुँचना संभव हो सका है जिससे मन की दुर्भावनाओं का शरीर की प्रक्रिया पर पड़ा हुआ दुष्प्रभाव और उनके कारणों को स्पष्ट किया जा सकता है। अनेक वैज्ञानिक शोधों के उपरांत यह प्रमाणित हुआ है। कि घृणा, ईर्ष्या, बेइमानी, चिंता, कंजूसी, अकड़, प्रमाद और अहम का मानव हार्मोस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियाँ भी शरीर पर अपना कब्जा कर लेती है। किस दुर्भावना का कौनसे हार्मोंस पर प्रभाव पड़ता है और उससे यह बीमारियाँ हो सकती हैं।
चालाकी से थाइरोक्सिन, इंसुलिन, एड्रीनोलिन अल्पस्राव, प्रभाव-थाइराइड, डायबटीज, कैंसर, उच्च रक्तचाप, एलर्जी
दुर्भावना-घृणा, ईर्ष्या, जलन, चिंता बेइमानी,
हार्मोन-वसोप्रेसिन टेस्टोस्टेरान एण्ड्रोजन गोंडा ट्रापित आक्सीटोसिन का अल्प स्राव
प्रभाव-नपुंसकता, बांझपन, शीघ्र स्खलन, चिड़चिड़ाहट, अनिद्रा जिद्दी स्वभाव, दुर्बलता
दुर्भावना-कंजूसी, आलस्य, प्रमाद, हार्मोन-हाइपोथेलेमस, अक्रिपमिस्सीमीडिमा सेलोनिम सेरोटोनिन का अल्प स्राव,प्रभाव- कब्ज, अल्सर, एसीडिटी, डिप्रेशन, हाथ-पैरों में दर्द मोटापा
दुर्भावना-अकड़, अहंकार
हार्मोन-पेराथेमिन केलेटोनोमिन थायरोक्सिन वेसीप्रेसिन ग्लकोकार्टिको स्टेराइड का अल्प स्राव,प्रभाव-ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया, प्रोस्टेट, किडनी समस्या, मोटापा आदि होते हैं, दुर्भावना का स्वास्थ्य और शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस तरह के वैज्ञानिक शोधों के माध्यम से आए हुए प्रतिवेदनों पर भरोसा करने के बाद यह बात भी हमें स्वीकार करनी होगी कि हजारों वर्ष पहले आचार्यों ने दुर्भावना के जो दुष्परिणाम बताए थे वे भी सदैव प्रासंगिक रहेंगे।




