खेल

कीवियों को रौंदकर विश्व चैंपियन बना भारत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्ज की एतिहासिक जीत

ADs ADs

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ये भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत साबित हुई। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को लगाता दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। वहीं, अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली क्रिकेट जगत की पहली टीम बनी। यदि बात करें मुकाबले की तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंज के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रन के अंतर से ऐतिहासिक व बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे, लेकिन मुकाबले में मजबूती संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिलाई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार पारियां खेलीं। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था।

इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की दमदार पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारतीय टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 15 ओवर के भीतर ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 26 रन ठोक दिए। दुबे की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।

इस बड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज नर्वस नजर आए। सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन इस मुकाबले में प्लॉप साबित हुए। उन्होंने 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। कीवी टीम के लिए सिर्फ टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले तो हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button