छत्तीसगढ़

एम एस एम ई को गति देने के लिए इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट कार्यशाला 12 मार्च को

ADs ADs

गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एम एस एम ई) स्तर के व्यवसायों को गति देने के लिए रैंप योजना के तहत इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट कार्यशाला 12 मार्च गुरुवार को आयोजित किया गया है। यह कार्यशाला कार्यलय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास विभाग गौरेला के सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसका उद्देश्य एमएसएमई उद्योगों को साशक्त बनाना और उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करना है। महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में संबंधित विभागों एवं प्रतिभागियों को आवश्यक तैयारी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button