छत्तीसगढ़

कोतवाली डिवीजन में सघन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई, 02 पर आर्म्स एक्ट एवं 04 पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्यवाही

ADs

रायपुर। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में कोतवाली डिवीजन क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार शाम विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने, नशाखोरी कर अड्डेबाजी करने तथा शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 02 प्रकरण आर्म्स एक्ट के अंतर्गत तथा 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

🔹 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (अड्डेबाजी/शांति भंग करने पर):

उदय गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता, निवासी कालीबाड़ी गांधीनगर, रायपुर
अजय सोनी पिता सोनी कल बंधु सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सेकंड यादव मोहल्ला टिकरापारा, रायपुर
शाहनवाज पिता नियाज खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी मौदहापारा, रायपुर
विक्रम सिंह ठाकुर उर्फ बाबा ठाकुर, निवासी जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर

उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने, नशाखोरी कर शांति भंग करने एवं आमजन में असुरक्षा का वातावरण निर्मित करने पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

🔹 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही:

सूरज कुमार साहू पिता वीर सिंह साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ढूंढा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनतरी गेट के पास शराब भट्ठी के समीप चेकिंग के दौरान अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

केतन यादव पिता ईश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी साईं नगर भाठापारा, रायपुर – थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत साईं नगर भाठापारा में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button