KKPL-2026: महाकाल इलेवन और महर्षि विश्वामित्र फाइनल में

रायपुर । कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय “कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026” (KKPL) के तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में महाकाल इलेवन लवन और महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर में 26 फरवरी को खेले गए पहले सेमीफाइनल में महाकाल इलेवन लवन ने द्रोणाचार्य रायपुर को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाकाल इलेवन ने 5 विकेट पर 187 रन बनाए। चंदन पाण्डेय ने 96 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि ईशान बाजपेयी 36 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में द्रोणाचार्य रायपुर की टीम 120 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष मिश्रा ने 16 गेंदों में 56 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
दूसरे सेमीफाइनल में चाणक्य चैलेंजर्स रायपुर ने महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर ने 2 विकेट खोकर 100 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षत बाजपेयी ने 19 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेलकर जीत की राह आसान की।
आज फाइनल मुकाबला महाकाल इलेवन लवन और महर्षि विश्वामित्र बिलासपुर के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
आज के मैचों के दौरान समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण के साथ कान्यकुब्ज युवा मंडल के संगम तिवारी, प्रभात पाण्डेय, लखन बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, अभिषेक मिश्रा, आशीष बाजपेयी, अजय बाजपेयी और अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।




