राडा ऑटो एक्सपो में पिछले वर्ष की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, 14 दिनों में 27500 वाहन बिके

- एक्सपो स्थल पर वाहनों की बिक्री के नए रिकॉर्ड का मनाया गया जश्न
- छूट का लाभ अभी नहीं तो कभी नहीं, 5 फरवरी को समापन
- रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में जारी है राडा ऑटो एक्सपो
रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव में जा रहा है, ग्राहकों की भीड़ और ज्यादा उमड़ती जा रही है। 14 दिनों में रिकॉर्ड 27,500 वाहनों की बिक्री हो गई, वहीं पिछले वर्ष पूरे माहभर में 24500 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष हुई रिकॉर्ड बिक्री की खुशी एक्सपो स्थल पर केक काटकर मनाई है। इस मौके पर राडा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। राडा के पदाधिकारियों का कहना है कि रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ 3 दिन है। अभी वाहनों की खरीदारी नहीं की तो छूट का यह अवसर फिर कभी नहीं आएगा।राडा ऑटो एक्सपो और वाहनों कंपनियों के डीलरों के शो रूम में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्सपो को अब गिनती के दिन बचे होने की वजह से ग्राहक जल्द से जल्द खरीदी करने की हड़बड़ी में नजर आए। *यह मौका नहीं आएगा दोबारा* राडा पदाधिकारियों का कहना है कि राडा ऑटो एक्सपो में 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट और कंपनियों के शानदार ऑफर के साथ में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां खरीदने का मौका दोबारा नहीं आएगा। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि एक्सपो में अपनी मनपसंद गाड़ियां चुन सकते हैं। *50 प्रतिशत की छूट का मौका अब सिर्फ 3 दिन* राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो 26 के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं। *एक्सपो स्थल पर एक ही जगह सभी सुविधाएं* राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। *म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति* सोमवार की शाम राडा एक्सपो में म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। राडा के पदाधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में ग्राहकों ने म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया।




