छत्तीसगढ़

कैरियर मार्गदर्शन एवं परीक्षा की तैयारी पर व्याख्यान सम्पन्न

ADs

रायपुर। विवेकानन्द इंस्टिट्यूट फाॅर ह्यूमन एक्सीलेंस काॅलेज (VIHE College), रामकृष्ण परमहंस नगर, कोटा, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों हेतु कैरियर गाइडेन्स और एग्जाम प्रिपेरेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही कैरियर दिशा प्रदान करना एवं शैक्षणिक उत्कृष्ठा हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता के रूप में रूंगटा इन्टरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी (R.I.S.U) के कुलपति डाॅ. जवाहर सुरीसेट्ठी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की सम्भावनाओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया और कहा कि माता ही आपकी प्रथम गुरू है, जो आपको समय प्रबंधन की ज्ञान देती है वे अपने व्यस्त समय मे भी घर के सभी लोगो के जरूरतो को समय पर पूरी करती है वे कैसे करती है यह अपनी माँ से सिखे एवं कैरियर का चयन करते समय अपनी पंसद का क्षेत्र चुनकर पढाई करे। वे नई शिक्षा प्रणाली से भी सभी को अवगत कराया। डाॅ. सुरीसेट्ठी के मार्गदर्शन के दौरान विभिन्न छात्रों द्वारा कैरियर एवं परीक्षा से संबधी विभिन्न प्रश्न किये गये, जिनका डाॅ. सुरीसेट्ठी ने समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद विद्यापीठ के सचिव डाॅ. ओमप्रकाश वर्मा ने किया उन्होंने अपने उदबोधन में कहा छात्र अपने रूची के अनुसार विषयो का चयन करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप-प्रज्जवलन किया गया। तथा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। कार्यक्रम में विद्यापीठ के छात्र एवं आदर्श विद्यालय टाटीबंध, मोवा एवं देवेन्द्र नगर के छात्र तथा ओम गुरूकुल विद्यालय, अध्ययन एकेडमी, गुढ़ियारी, बिंदा बाई सोनकर उ.मा. विद्यालय, श्री शंकरा सिनियर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सत्र से अत्यंत लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button