छत्तीसगढ़

उत्तर विधानसभा में सबसे ताकतवर ब्लॉक अध्यक्ष मिलिंद गौतम

ADs

रायपुर। उत्तर विधानसभा में 3 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं…गुरु घासीदास ब्लॉक में अध्यक्ष मिलिंद गौतम बनाए गए हैं वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लाक में सुजीत सिंह तो वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक में कमल धृतलहरे को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। कमल निगम चुनाव में पार्षद टिकिट के प्रमुख दावेदार रहे हैं एवं ब्लाक अध्यक्ष बनने वे काफी समय से प्रयासरत थे,कमल धृतलहरे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं फाफाडीह क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।गुटीय राजनीत में वे संगठन के आदमी कहलाते हैं।वहीं मिलिंद गौतम युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश ,उड़ीसा ,असम जैसे राज्यों में प्रभारी के तौर पर दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं…बताते हैं कि मिलिंद गौतम को प्रदेश कांग्रेस कमिटी में एडजस्ट किया जा रहा था लेकिन उन्होंने अपनी दूसरी पारी के तहत सीनियर कांग्रेस में नीचे से शुरुआत करने की इच्छा जताते हुए पार्टी से ब्लाक अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया।मिलिंद उत्तर विधानसभा में इस लिहाज से भी सबसे ताकतवर अध्यक्ष हैं कि उनके ब्लॉक में 4 मंडल अध्यक्ष हैं वहीं उत्तर के बाकी दो ब्लॉकों में 2/2 मंडल हैं।… पूर्व में इस ब्लॉक का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री दीपा बग्गा करते आ रही थी उनका कार्यकाल अच्छा बताया जा रहा है सूत्रों के अनुसार उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान दिया जाना है।कांग्रेस में पहली बार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस जमीनी स्तर पर पहले से ज्यादा ताकतवर होकर उभरेगी ऐसा माना जा रहा है।गुटीय राजनीती ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों की तैनाती में पार्टी के अंदर विधानसभा उम्मीदवार माने जाने वाले एक गुट का लगभग सफाया हो चुका है वहीं उत्तर में एक ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति विवादों में घिर गई है सूत्र बताते हैं देर सबेर पार्टी अपनी गलती सुधारते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button