नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार–विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम


रायपुर। छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026-27 के “SANKALP” बजट का स्वागत करते हुए भाजपा युवा नेता अमित चौधरी ने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का विज़न डॉक्यूमेंट बताया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी, संतुलित और दूरदर्शी विकास की मजबूत आधारशिला रखता है।अमित चौधरी ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश को नई ऊर्जा, नई सोच और नई रफ्तार देने वाला है। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ का सशक्त योगदान है।उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बजट में घोषित 5 मुख्यमंत्री मिशन – AI मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन एवं स्टार्टअप-NIPUN मिशन – युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप और कौशल विकास से जोड़ेंगे। साथ ही अधोसंरचना और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। यह बजट किसानों, महिलाओं सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।अमित चौधरी ने कहा कि यह केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि “ज्ञान से गति, विकास से विश्वास और अवसर से आत्मनिर्भरता” का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।




