बालाघाट जिला मे कदम संस्था का 32वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कदम संस्था ने पॉलीटेक्निक में लगाए पौधे

बालाघाट। बालाघाट जिला मे कदम संस्था जो एक परिवार के द्वारा पॉलीटेक्निक में दिनांक 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को पेड़ लगाया गया सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ जो आप नगर में ऑक्सीजन को बढ़ाने और नागरिकों को स्वस्थ जीवन देने का प्रयास।कदम संस्था का 32वाँ स्थापना दिवस क़दम संस्था की स्थापना 20 जनवरी 1995 को हुई थी । हमें इस बात की ख़ुशी है कि क़दम संस्था ने अपने इरादों पर अडिग रहते हुए एक अच्छी ख़ासी दूरी तय कर ली है । हम यह मानते हैं कि यह एक बड़ी उपलब्धि तो है, परंतु हम रुकने वाले नहीं हैं । समाज का भरपूर सहयोग क़दम संस्था को प्राप्त होता रहा है और हमें विश्वास है कि साथ के लिये बढ़े हुए हाथ, बढ़ते ही जाने वाले हैं । 1. सामाजिक सरोकार उल्लेखनीय है योगेश गनोरे जी द्वारा कदम संस्था की स्थापना 20 जनवरी 1995 को “समग्र उत्तरदायित्व बोध” की भावना के साथ की गई थी । तभी से बहुत सारे सामाजिक सरोकारों जिनमें “नो जेंडर ओनली ह्यूमैन”, युद्ध मुक्त संसार, नशा मुक्ति, स्वच्छता और युवा वर्ग में कला-संस्कृति के प्रति रुझान पैदा करने के लिये संस्था कार्य कर रही है ।प्रति वर्ष लगभग एक हज़ार बच्चों को युवा कदम साथियों द्वारा स्वावलम्बन की अनेक विधाओं का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है ।2. बीजारोपण प्रतिवर्ष क़दम मित्रों द्वारा जुलाई-अगस्त माह में स्कूलों में जाकर लगभग 1 लाख बच्चों को बीज वितरित किये जाते हैं । इन बीजों से पौधे विकसित कर के हज़ारों की संख्या में बच्चे स्टेडियम में एकत्र होते हैं । विगत वर्षों में “बीजारोपण अभियान” में पूरे उत्साह से शामिल हो कर बच्चों ने एक उम्मीद जगाई है कि वो इस दुनिया को बचाने में कामयाब होंगे और क़दम संस्था का यह सपना कि “एक पौधा विश्व में शांति ला सकता है” अवश्य पूरा होगा ।3. अंशरोपणक़दम मित्र विश्वशांति के उद्देश्य से जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हैं । लेकिन जब हमारे स्वजन इस दुनिया से विदा ले लेते हैं तो उनकी अंतिम क्रिया से प्राप्त थोड़ी सी राख को एक गमले में रखी मिट्टी और खाद में मिलाया जाता है और उसमें एक बीज का रोपण किया जाता है । 4. हमारा मानना है कि यह महज़ बीजारोपण नहीं है । यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक मानवीय तरीका है और प्रकृति से जो जीवन भर प्राप्त किया है उसका एक अंश वापस करने का प्रयत्न है । एक उम्मीद का रोपण है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी प्रकृति का लाभ निर्बाध ले सकें । 5. अंशरोपण इस विश्वास के साथ किया जाता है कि इस मिट्टी में स्वजन के अंश विद्यमान हैं और इस अंश में बोये गये बीज से उत्पन्न वृक्ष के रूप में स्वजन की स्मृतियाँ जीवित रहेंगी । 6. विश्व शांति के लिये पौधारोपण विश्वशांति के उद्देश्य से इस विश्वास के साथ कि एक पौधा विश्व में शांति ला सकता है, “जन्म दिवस पर पौधारोपण” कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया । इस कार्यक्रम में 17 जुलाई 2004 से रोज़ सुबह ठीक 10 बजे पौधारोपण कर विश्व में जिनका भी जन्म दिन हो मनाया जाता है और अपेक्षा की जाती है कि सब लोग अपना जन्म दिन पौधा रोप कर भी मनायें । जो लोग लगातार पौधारोपण करने लगते हैं, पेड़ काटना उनके लिये सम्भव नहीं हो पाता । और जो हाथ पेड़ नहीं काट सकते, वो किसी को भी हानि कैसे पहुँचा सकते हैं ? यही कदम संस्था की विश्व शांति की अवधारणा है । 7. उम्मीद – शालेय विद्यार्थियों के जन्मदिवस पर पौधारोपण कदम मित्र, सप्ताह में एक दिन विद्यालयों में जाकर उन शालेय विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते हैं, जिनका जन्मदिवस आने वाले सप्ताह में आने वाला होता है । इसके साथ ही उन्हें प्रेरित किया जाता है कि आप अपना जन्म दिन केक काटकर मनाने के साथउसी टेबल पर एक गमला रखकर पौधा रोप कर भी मनायें । यदि उनके घर में या आसपास पौधा लगाने के लिए उचित स्थान नहीं है तो वह पौधा वे हमें सौंप सकते हैं या कोई ऐसा पौधा लगा सकते हैं, जो गमले में ही विकसित हो सके । ऐसा इस सोच के साथ किया जा रहा है कि इससे भावी पीढ़ी में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वो अधिक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे । हम जन्म दिवस पर पौधारोपण को भी एक परम्परा बनाना चाहते हैं । आखिर दुनिया में किसी ने तो अपने जन्म दिवस पर पहला केक काटा होगा, जो अब परम्परा बन चुकी है । 8. आओ शहर को नीम से ढँक दें।इस अभियान के अन्तर्गत शहर में चार वर्षों में एक लाख नीम के विकसित पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । यह अभियान भी प्रगति पर है । 9. आज कदम संस्था के विचारों का समर्थन करने वाले लोग पूरे विश्व में हैं और अपना जन्म दिवस भी पौधारोपण करके मनाते हैं । अनेक शहरों जैसे गाडरवाड़ा, दमोह, भोपाल, इन्दौर, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, दुर्ग, आगरा, नागपुर, आसनसोल में संस्थागत रूप से भी उपस्थिति है और कदम संस्था के अभियान साप्ताहिक पौधारोपण, बीजारोपण आदि संचालित किये जाते हैं । हम सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहते हैं, जिससे दुनिया को और बेहतर बनाया जा सके ।निवेदन है कि आप भी अपना जन्म दिवस पौधारोप कर मनायें । कदम संस्था के किसी भी एक या सभी अभियानों से जुड़ कर अपने शहर में भी कदम संस्था की शाखा संचालित कर सकते हैं । इसके लिये आप हमसे मैसेंजर पर सम्पर्क कर सकते हैं । हम आपसे स्वयम् सम्पर्क करेंगे और पूर्ण सहयोग भी करेंगे ।




