जिला रोजगार केन्द्र गरियाबंद में 20 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प

191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न निजी संस्थानों में चयन
इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय परिसर में उपस्थित हों सकते है
गरियाबंद, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठान फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई दुर्ग (छ.ग.) एवं प्रेरक स्वयं सेवी संस्था, गरियाबंद (छ.ग.) में कुल 191 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें फायर मेन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयर टेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक तथा स्वच्छता कर्मी शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीएड उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं।
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट इन अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक +91-07706-241269 एवं मोबाइल नंबर +91-93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।




