भारत

शेरे पंजाब होटल में जिस्म फरोशी का भंडाफोड़, तीन युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार

ADs

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. मौके से पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्ध बाजार का शनिवार रात का बताया जा रहा है. यह रैकेट एक होटल में संचालित हो रहा था. फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है. पुलिस के अनुसार इस रैकेट का संचालन राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. आरोपी ने होटल को किराए पर लेकर यहां अवैध गतिविधियां संचालित कर रखी थी. छापेमारी के दौरान बरामद महिलाओं में दो दिल्ली और एक गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर और वीडियो से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. उन्होंने आशंका जताई कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं. जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्स रैकेट की वजह से इलाके में अराजकता का माहौल था। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस ने इससे पहले भी छापेमारी की थी. लेकिन आरोपी रंगे हाथ नहीं पकड़ाते थे। वहीं इस बार पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अराजकता खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button