खत्म हुई RCB की बादशाहत, मुंबई इंडियंस ने छीना ताज, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL 2025 Points Table: जैसे-जैसे आईपीएल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे इस लीग का रोमांच बढ़ते जा रहा है। बीते गुरुवार को मुबंई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ना केवल उन्हें दर्द दिया है, बल्कि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बादशाहत भी खत्म कर दी है।



दरअसल, गुरुवार को हुए राजस्थान और मुंबई के बीच भिड़ंत में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई ने लगातार अपनी 6वीं जीत दर्ज की है। टीम ने रॉयल्स को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जिसकी वजह से आरसीबी अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है।
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही MI पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़कर नंबर-1 पोजिशन पर पहुंच गई है। मुंबई की 11 मैचों में यह 7वीं जीत है।
वहीं, राजस्थान की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। RR प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली आईपीएल 2025 की दूसरी टीम बन गई है। इस बार आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से रेस से सबसे पहसे बाहर होने वाली टीम 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हैं।
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
टॉप-4 की बात करें तो फिलहाल यहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और चौथे पर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं। मुंबई और बेंगलुरु के खाते में 14-14 अंक हैं, जबकि पंजाब के पास 13 और गुजरात के खाते में 12 अंक हैं। 5वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके पास 12 अंक।
खास बात ये है कि RR और CSK के बाहर होने के बावजूद प्लेऑफ की रेस काफी रोमांच से भरी हुई है, क्योंकि अभी भी टॉप-4 की पोजिशन के लिए 8 टीमों के बीच जंग जारी है। लेकिन, असली लड़ाई टॉप-5 टीमों के बीच ही मानी जा रही है।
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा और राइल रिकलटन के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। रोहित और रिकलटन के अलावा सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की नाबाद पारी खेली।
वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। RR की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोफ्रा आर्चर 30 रन बनाकर उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट और करण शर्मा ने मुंबई के लिए 3-3 विकेट लिए।