News

रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगा रियायती दर पर इलाजआईटीएसए (ITSA) ग्रुप से करार

ADs
Oplus_131072
Oplus_131072

अन्य अस्पतालों से भी जारी है चर्चा

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक और महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल करने जा रहा है। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा शहर के प्रमुख अस्पताल प्रबंधन से रियायती दर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार मनीष वोरा और निर्वाचित कार्यकारणी अलग-अलग अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर सहमति बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिसमें, रामकृष्ण हॉस्पिटल, एम एम आई, बालाजी , नारायणा ,और सुयश, वी वाय हॉस्पिटल शामिल है,,इसी कड़ी में रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन समूह आईटीएसए (ITSA) ग्रुप के साथ प्रेस क्लब की सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच हुई सहमति के तहत आईटीएसए प्रबंधन ने प्रेस क्लब को अपना सहमति पत्र सौंप दिया है। अब प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य आईटीएसए अस्पताल में उपचार कराने पर निर्धारित रियायती दरों का लाभ ले सकेंगे।सहमति के अनुसार प्रेस क्लब के सदस्यों को निम्नानुसार छूट प्रदान की जाएगी—कंसल्टेंट फीस में 40% छूटलेबोरेटरी टेस्ट में 25% छूटरेडियोलॉजी जांच में 25% छूटओपीडी फार्मेसी में 10% छूटरायपुर प्रेस क्लब के और से महासचिव गौरव शर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु,संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े नेइस सराहनीय पहल के लिए आईटीएसए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आईटीएसए प्रबंधन और रायपुर प्रेस क्लब की ओर से एक साझा पहचान कार्ड जारी किया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर सदस्य संबंधित अस्पताल में रियायती दरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।अध्यक्ष मोहन तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब का उद्देश्य अपने सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। इसी दिशा में शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों के साथ भी रियायती उपचार को लेकर चर्चा जारी है। जल्द ही अन्य अस्पतालों से सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी भी सदस्यों को दी जाएगी।रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button