छत्तीसगढ़धर्म-अध्यात्म

Rajim Kumbh: काले पत्थर से बनी भगवान राजीव लोचन की मूर्ति की खासियत

Chhattisgarh/Raipur: राजिम के भगवान राजीव लोचन आध्यात्मिक धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। भगवान राजीव लोचन को लेकर क्षेत्र में कई किंवदंतियां प्रसिद्ध हैं। काले पत्थर से बनी भगवान राजीव लोचन की मूर्ति की खासियत यह है कि यह मूर्ति एक ही पत्थर से बनी सजीव मूर्ति है। जिसके कई प्रमाण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल जाएंगे। भगवान राजीव लोचन को हर शनिवार को तेल चढ़ाया जाता है। यह तेल भगवान राजीव लोचन की मूर्ति में समा जाता है, जो अपने आप में एक आश्चर्यजनक चमत्कार है कि इस पत्थर की मूर्ति पर चढ़ाया गया तेल कहां जाता है।

ADs ADs ADs

राजीव लोचन मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी स्वर्गीय नारायण प्रसाद पांडे ने दावा किया था कि उनके शरीर को छूने पर मुझे अपने शरीर पर बाल का अहसास हुआ है, एक बार नहीं बल्कि कई बार। इसके अलावा मान्यता है कि भगवान राजीव लोचन दिन में तीन बार अपना रूप बदलते हैं। भगवान राजीव लोचन की पूजा और श्रृंगार धार्मिक मान्यताओं के आधार पर आयोजित होने वाले त्योहारों और उत्सवों पर आधारित है। वर्ष में अनेक त्योहार और उत्सव आते हैं। त्योहारों और उत्सवों के अनुसार ही उनका श्रृंगार किया जाता है और उसी विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button