छत्तीसगढ़
राठी दंपति को मिलेगा यूएसए में सम्मान

रायपुर। एनाहेम कैलिफोर्निया यूएसए में राठी दंपति मनोज कुमार राठी एवं शीतल राठी, अभिकर्ता का सम्मान होगा भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर में नया कीर्तिमान बनाते हुए दोनो ने भारत में युगल दंपत्ति के रूप में प्रथम एमडीआरटी प्राप्त किया एवं अखिल भारतीय स्तर पर भी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इन्होने डीआर गजेंद्र एलआईसी एसोसिएट के नेतृत्व में प्राप्त किया। वे मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में प्रथम कॉर्पोरेट क्लब दंपति है जो अधिक समय से कॉर्पोरेट क्लब में रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनकी उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, विपणन प्रबंधक श्री बुधराम, प्रबंधक विक्रय दिलीप सीथा, शाखा प्रबंधक बी.के. बिस्वास, सहायक शाखा प्रबंधक श्रीमती शिखा पांडे ने उन्हें बधाई दी है।




