छत्तीसगढ़

‘सौगात’ पर कांग्रेस के बयान से बिफरे डिप्टी सीएम साव, कहा- जिस पार्टी ने किसानों को ठगा

ADs ADs

रायपुर। धान की अंतर राशि को सौगात बताए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे किसानों को प्रति एकड़ 3000 रुपए चूना लगाने वाला बताया है. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने किसानों को ठगा, वो किस मुंह से बात कर रही है. कांग्रेस के मापदंड समय के साथ बदलते रहे हैं. इसी नीति ने कांग्रेस को गर्त में डालने का काम किया है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार को मीडिया से रु-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने धान के अंतर की राशि को लेकर कांग्रेस के बयान पर कहा कि दो साल का बोनस देने का वादा कांग्रेस ने किया था, उसको भी नहीं दिया. हमने वादा किया था कि कृषक उन्नत योजना की राशि एक साथ देंगे. और हमने धान खरीदी के बाद एक साथ राशि दिया है.

छत्तीसगढ़ से भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी के नाम को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है. निर्धारित समय पर नाम और नामांकन होगा. स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अन्याय किया है. योग्य और अच्छा कार्यकर्ता भाजपा का होगा. सभी चीज पार्टी की पार्लियामेंट बोर्ड तय करती है.

वहीं असम चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि असम में ड्यूटी लगी है. भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो-जो काम बताती है, उसे करते हैं. अन्य राज्यों के कार्यकर्ता भी हमारे राज्य में चुनाव में आते हैं. वहां के कार्यकर्ता के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. असम के लखीमपुर की जिम्मेदारी मिली है. आगे समीक्षा करके काम करना है. असम में इतिहास बनने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button