खेल

संजू सैमसन का पत्नी चारुलता पर उमड़ा प्यार, बोले- ऐसा करने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया

ADs ADs

अपने करियर में काफी-उतार चढ़ावे देखने वाले विकेटकीपर संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद यादगार रहा। उन्होंने भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। सैमसन टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पांच मैचों में गरदा उड़ते हुए 321 रन जुटाए, जिसमें 199.37 का स्ट्राइक रेट रहा। सैमसन ने लगातार तीन पचास प्लस स्कोर बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की तूफानी पारी खेली थी। यह पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। भारत ने 255/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा था। सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। उनका टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद अपनी पत्नी चारुलता रमेश पर प्यार उमड़ा है। उन्होंने पत्नी के लिए के लिए एक पोस्ट लिखी।

सैमसन ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ दो तस्वीरें शेयर की। एक पुरानी फोटो है जबकि अन्य टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद की है। सैमसन ने चारुलता के लिए लिखा, ”जिस दिन से मैं तुमसे मिला, तब से लेकर आज तक…!! मेरे साथ रहने, मुझे वैसे ही प्यार करने और मेरे प्रति बिल्कुल सच्चे और ईमानदार रहने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुम बाहरी दुनिया की परवाह किए बगैर मेरे साथ खड़ी रहीं। तुमने मेरा सबसे अच्छा और मेरा सबसे बुरा दौर देखा। मेरे जिंदगी में क्रिकेट कितना मायने रखता है, यह समझने और इसे अपने लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण मानने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। इस पल के लिए तुमने भी उसी जुनून और शिद्दत के साथ कामना की और सपना देखा जैसा मैंने किया। तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद।”

रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चुना गया है, जिसमें सैमसन भी शामिल हैं। सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या हैं। सैमसन ने टूर्नामेंट की शुरुआत में प्लेइंग इलेवव से बाहर रहकर की थी, लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसे मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड हासिल किया। सैमसन ने वेस्टइंडीज के सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में 89 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button