संस्कार शिक्षकों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर


रायपुर। सर्वत्र शिक्षा समिति, सांस्कृतिक मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला के संस्कार शिक्षकों ने आत्मरक्षा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित मार्शल आर्ट क्लासेस में आत्मरक्षा के प्रशिक्षक द्वारा शिक्षकों को विभिन्न तकनीकों और तरीकों का अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को यह सिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा किस प्रकार की जा सकती है। प्रशिक्षक ने बताया कि आत्मरक्षा के इन गुरों से न केवल व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि संकट के समय सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।संस्कार शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने साथ-साथ विद्यालय के बच्चों को भी आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी। सर्वत्र शिक्षा समिति का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षित शिक्षकों ने समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों को भी आत्मरक्षा के महत्व से परिचित कराने का संकल्प लिया।




