भारत

बेटे ने ऐसा सैल्यूट किया और सबके दिलों में छा गया, इंडियन एयर फोर्स से रिटायर हुए पिता

ADs

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अंदर तक छू लिया है. इस वीडियो में एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलाम करता नजर आता है. छोटा सा यह पल, लेकिन भावनाओं से भरा हुआ. वीडियो में दावा किया गया है कि जब पिता सालों की सेवा के बाद आर्मी से रिटायर होकर घर लौटते हैं. दरवाजे पर परिवार उनका इंतजार कर रहा होता है. जैसे ही वह घर पहुंचते हैं, माहौल खुशियों से भर जाता है। लेकिन इसी खुशी के बीच एक ऐसा पल आता है, जो सबको भावुक कर देता है. उनका बेटा सामने खड़ा होकर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सैल्यूट करता है. वीडियो में दिखता है कि उसका सैल्यूट में सिर्फ एक फौजी परंपरा नहीं, बल्कि एक बेटे का अपने पिता के लिए गर्व, सम्मान और प्यार साफ नजर आता है. वीडियो के साथ बेटे ने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उसने अपने पिता को देश की सेवा और उसे सही रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद कहा। इस वीडियो की खास बात इसकी सादगी है. ना कोई बड़ा समारोह, ना कोई दिखावा.बस एक परिवार, जो अपने हीरो का इंतजार कर रहा था।एक बेटा, जो अपने पिता को देखकर गर्व से भर गया।यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोग लगातार इस पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने रिटायर फौजी को सलाम करते हुए उनके देश सेवा के लिए धन्यवाद कहा. वहीं कुछ लोगों ने खुद को उनका छात्र बताते हुए पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें अनुशासन और जिंदगी के अहम सबक सिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button