Newsछत्तीसगढ़

6 से 12 साल के बच्चों के लिए समर कैंप 11 से 18मई तक अल फलाह टावर बैरन बाज़ार में होगा

ADs ADs


रायपुर। बैरन बाजार स्थित अल–फलाह टावर में हर साल की तरह इस साल भी बच्चो के लिए 11मई से 18मई तक एक सप्ताह का समर कैंप आयोजित किया जा रहा है इस कैंप में 6 साल से 12 साल तक के बच्चे शामिल होंगे। बच्चो को कैम्प ज्वाइन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी गई। कैंप में बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ स्पोकन इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट,लीडरशिप स्किल, ड्राइंग, क्राफ्ट,आर्ट,गेम्स आदि एक्टिविटीज कराई जाएगी। कैंप ऑर्गेनाइजेशन फकरा तबस्सुम साहेबा ने बताया कि समर कैंप बच्चों को नैतिक और सामाजिक शिक्षा को बढ़ावा देने एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए लगाया जाता है, कैम्प सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहता है जिसमें बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दिया जाता है।
इस कैंप में लगभग 150 बच्चे शामिल होते है यह समर कैंप चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (CIO) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button