मध्य प्रदेश

स्वयंश्री कार्यक्रम मध्य प्रदेश में 3.8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सशक्त बना रहा है

ADs

**रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने एसआरएलएम के सहयोग से 2023 में भारत के तीन राज्यों में स्वयंश्री कार्यक्रम शुरू किया है।*

*भोपाल में स्वयंश्री सम्मेलन में महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सशक्त बनाने हेतु मध्य प्रदेश की सर्वोत्तम प्रथाओं का एक संग्रह लॉन्च किया गया।* 

भोपाल, 12 सितंबर 2025:* रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन द्वारा MPSRLM (मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) के सहयोग से संचालित स्वयंश्री कार्यक्रम ने अब तक मध्य प्रदेश में 3.8 लाख से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” बनने की दिशा में सशक्त बनाया है। इस अवसर पर भोपाल में स्वयंश्री सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें नीति निर्माताओं, सामाजिक संस्थाओं, उद्योग जगत और महिला समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और महिलाओं की आजीविका को मज़बूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।सम्मेलन में बोलते हुए MPSRLM की सीईओ सुश्री हर्षिका सिंह (आईएएस) ने कहा कि स्वयंश्री कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर नए सपने देखने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों और संघों के माध्यम से लाखों महिलाएँ अपनी आय बढ़ाने के काम में जुड़ी हैं और यह मॉडल जिले और राज्य स्तर पर भी अपनाया जा सकता है।रिलायंस फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण प्रमुख सुश्री एन. दीप्ति रेड्डी ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने और उनकी आय में सुधार करने का एक मज़बूत साधन है। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाकर उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।गेट्स फाउंडेशन के निदेशक श्री अलकेश वाधवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के “लखपति दीदी” विज़न से प्रेरित होकर स्वयंश्री कार्यक्रम महिलाओं के लिए स्थायी आय के अवसर बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, निजी क्षेत्र और सामाजिक संगठनों का मिलकर काम करना ही बड़े पैमाने पर महिलाओं के जीवन में बदलाव ला सकता है।कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं की आजीविका को मज़बूत बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सर्वोत्तम प्रथाएँ’ नामक एक संग्रह भी जारी किया गया। इसमें स्वयंश्री कार्यक्रम से उभरे बारह प्रमुख उद्यमों के अनुभव शामिल हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।स्वयंश्री कार्यक्रम वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा की दस लाख महिलाओं तक पहुँचना है और उनकी घरेलू आय को न्यूनतम एक लाख रुपये वार्षिक तक बढ़ाना है। यह कार्यक्रम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से लागू किया जा रहा है। MPSRLM एक शासकीय संस्था है, जो गाँवों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करती है। रिलायंस फाउंडेशन,श्री मति नीता एम अंबानी द्वारा स्थापित सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, गाँवों का विकास, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे क्षेत्रों में काम कर चुकी है और करोड़ों लोगों तक पहुँची है। गेट्स फाउंडेशन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो स्वास्थ्य सुधारने, गरीबी कम करने और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए दुनिया भर में काम करती है और इसका मुख्यालय अमेरिका में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button