भारत

प्रेमी ने साथियों संग किया प्रेमिका का कत्ल

ADs ADs

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार युवती और युवक के बीच करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों की मुलाकातें होने लगीं और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. पुलिस के मुताबिक, समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा हो गया, लेकिन जब युवती ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो मामला बिगड़ गया. युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और यही विवाद आगे चलकर हत्या की वजह बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती लगातार युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी. बताया गया कि जब युवक ने शादी से इंकार किया तो युवती ने उसे मुकदमे में फंसाने की बात कहनी शुरू कर दी. इसी से घबराकर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि आरोपी ने युवती को गांव के किनारे बुलाया और वहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। यह मामला जिले के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. 1 मार्च को मकनपुर गांव के किनारे पानी से भरे तालाब में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, काफी खोजबीन के बाद मृतका की पहचान संगीता पुत्री संतलाल के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 बीएनएस और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की गहन जांच की. जांच के दौरान मुख्य आरोपी शिवा और उसके दो साथियों की भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button