छत्तीसगढ़

किडनी मरीज को 69 वाँ रक्तदान देकर धमतरी कुंभकार समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने किया खुशी का इजहार

ADs

धमतरी। बहुततायत लोग किसी भी क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा पाकर अपनी खुशी का इजहार पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर या पार्टी देकर मानते हैं किंतु इन सब से अलग गगन कुंभकार ने छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नियुक्त होने की खुशी का ईजहार धमतरी जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती किडनी मरीज ओरी बाई महंत को रक्तदान कर किया जो की यकीनन प्रेरणादायक है ओरी बाई महंत जो की ग्राम जामपाली जिला – सकती के निवासी हैं जिला हॉस्पिटल धमतरी में अपने पुत्र हरिदास महंत के साथ किडनी के इलाज के लिए भर्ती हुई थी जिन्हे तत्काल ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता होने पर पुत्र द्वारा ब्लड बैंक से रक्तदाता रजिस्टर से मोबाइल नंबर लेकर गगन कुंभकार को फोन लगाया फोन आते ही तत्परता दिखाते हुए गगन कुंभकार ने अपना 69 वाँ रक्तदान कर कुंभकार समाज जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने की खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button