छत्तीसगढ़

बौद्ध युवक -युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ संपन्न

ADs

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा देवेंद्र नगर आम्बेडकर मंगल भवन रायपुर के तत्वावधान में बौद्ध युवक -युवती परिचय सम्मेलन बहुत ही अच्छा सफल कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को संपन्न हुआ इसके लिए आप सभी छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में निवासरत बौद्ध अनुयायियों को धन्यवाद आपने कार्यक्रम के लिए जो सहयोग किया है।धन्यवाद आप सभी लोगों का जो छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा से आये सभी लोगों का जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिए।धन्यवाद आप सभी भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं का जो आप सभी ने तन मन धन से कार्यक्रम में सहयोग किया, और जो जिस कार्य की आपको जवाबदारी दी गईं थी उस कार्य को बड़े जवाबदारी के साथ आप सभी ने सहयोग किया इस वजह से आजका बौद्ध युवक -युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम सफल संपन्न हुआ इसके लिए भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर की ओर से आप सभी का तहदिल से आभार और बहुत बहुत बधाई आशा करते है आगे भी कार्यक्रम मे ऐसा ही आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा इसी आशा के साथ आप सभी को जय भीम नमो बुध्दाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button