छत्तीसगढ़

हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी: मिर्ज़ा एजाज बेग

ADs

*रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्री अब 06 अप्रैल 2026 तक तीसरी किश्त की राशि जमा कर सकतें है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन, मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया है कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुम्बई ने हज 2026 की तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 06 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित कर दी है। इससे उन समस्त हज यात्रियों को सुविधा होगी जिन्होने अब तक तीसरी किश्त जमा नही की है। जनाब बेग ने बताया है कि, हज 2026 के हज यात्रियों के लिये हज प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन राज्य हज कमेटी द्वारा दिनांक 04 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जायेगा। जिसमें दिनांक 04 अप्रैल को जगदलपुर बस्तर में, दिनांक 07 अप्रैल को धमतरी में दिनांक 11 अप्रैल को अंबिकापुर में शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित कर लिया गया है । शेष शिविरों के आयोजन की तिथियों की सूचना भी जल्द जारी की जावेगी। जनाब बेग ने कहा है कि इन प्रशिक्षण शिविरों में हज यात्रियों को हज का सफर शुरू करने से लेकर घर वापस आने तक की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी, अरकाने हज की अदायगी के साथ-साथ समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी, रमी करने का सुरक्षित तरीका, आपदा प्रबंधन, हज सुविधा मोबाईल एप्स के संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button