भारत

आज मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का क्रम देखने को मिल सकता है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान

ADs

आज उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का क्रम देखने को मिल सकता है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। मौसम में आया ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात की जाए तो देश की राजधानी दिल्ली सहित, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के साथ-साथ 12 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर देश की राजधानी में 9 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के आसमान साफ रहेगा। दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button