मनोरंजन

पार्वती की जगह Harry Potter में इटालियन एक्ट्रेस की एंट्री से भड़के यूजर्स

ADs ADs

हैरी पॉटर की नई सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है, इसके लिए नए कलाकारों की कास्टिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है, जिसमें पार्वती पाटिल के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस की जगह अब इटालियन एक्ट्रेस एलेसिया लियोनी की कास्टिंग की गई है, जिसकी वजह से भारतीय दर्शकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका यह मानना है कि भारतीय मूल की पार्वती पाटिल की जगह भारतीय मूल की किसी एक्ट्रेस को लिया जाना चाहिए था। लेकिन लोगों को यह पता नहीं है कि पार्वती पाटिल का किरदार निभाने शेफाली चौधरी भारतीय मूल की एक्ट्रेस नहीं हैं।

हैरी पॉटर फिल्म में ब्रिटिश अभिनेत्री शेफाली चौधरी ने पार्वती पाटिल का किरदार निभाया था, वही उनके साथ पद्मा पाटील के किरदार में अफशान आजाद नजर आई थी। दोनों अभिनेत्री को लोगों ने भारतीय अभिनेत्री समझा था। इस वजह से भारतीय दर्शकों से हैरी पॉटर का खास जुड़ाव हो गया था। अब पार्वती पाटिल के किरदार के लिए इटालियन एक्ट्रेस एलेसिया लियोनी को चुना गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं। उनका मानना यह है कि भारतीय मूल की किसी एक्ट्रेस को इसमें जगह दी जानी चाहिए थी।  यह भारत के साथ भेदभाव हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं में एक यूजर ने लिखा मैं थक चुका हूं हॉलीवुड के आधे भारतीय आधे श्वेत अभिनेताओं की कास्टिंग से। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह निराशाजनक है पार्वती पाटिल के किरदार में भारतीय अभिनेत्री नजर आनी चाहिए थी। आपको बता दे की शेफाली चौधरी ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं, जो हैरी पॉटर फिल्म में पार्वती पाटिल के किरदार में नजर आई। शेफाली का जन्म यूके में ही हुआ। वह बांग्लादेशी पेरेंट्स की संतान है। 1980 में उनके माता-पिता बांग्लादेश छोड़कर यूके चले गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस भारतीय मूल की नहीं हैं, यह कहा जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ पद्मा पाटील के किरदार में नजर आई अफशान आजाद भी मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक हैं, वह भी यूके में ही पली-बढ़ी और पैदा हुई हैं, उनके पिता माता-पिता भी शेफाली के पेरेंट्स की तरह ही बांग्लादेश से यूके शिफ्ट हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button