छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज़ खान ने मरीन ड्राइव में पार्किंग शुल्क लगाने के निर्णय का पुरज़ोर विरोध किया

ADs

रायपुर। युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज़ खान ने मरीन ड्राइव में पार्किंग शुल्क लगाने के निर्णय का पुरज़ोर विरोध किया है। उनका कहना है कि मरीन ड्राइव बनने के बाद से ही जनता के लिए फ्री पार्किंग की व्यवस्था थी, लेकिन अब भाजपा की सरकार ने इसमें शुल्क लगाने का निर्णय लिया है, जो जनता के साथ अन्याय है।नवाज़ खान जी ने कहा, “यह निर्णय जनता के खिलाफ है। मरीन ड्राइव जनता के लिए बनाया गया है, न कि शुल्क वसूलने के लिए। हम मांग करते हैं कि नगर निगम इस निर्णय को वापस ले और पार्किंग फ्री करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button