चार्वी गजेंद्र ने PP2 की फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में जगह बनाई


रायपुर।28 मार्च 2026। रावतपुरा कालोनी निवासी प्रेम प्रकाश गजेंद्र उर्मिला गजेंद्र की सुपुत्री और स्व श्री रामजी गजेंद्र श्रीमती अमरीका गजेंद्र की पौत्री चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान पाया। रायपुर एक्टिव किड्स स्कूल, रावतपुरा कॉलोनी को गर्व है कि उसकी छात्रा चार्वी गजेंद्र ने PP2 की फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में जगह बनाई है। कक्षा-गतिविधियों, निरंतर अभ्यास और अभिभावक-शिक्षक समन्वय की बदौलत चार्वी ने यह उपलब्धि हासिल की।प्रिंसिपल – ललिता साहू ने कहा, “यह नतीजा हमारे अनुभव-आधारित शिक्षण का प्रतिफल है वहीं चार्वी के क्लास टीचर – मुनमुन राय ने कहा कि नियमित फ़ीडबैक और बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देने की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। चार्वी गजेन्द्र को हार्दिक बधाई—उसकी लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने।” विद्यालय सभी छात्रों को समान समर्थन देता रहेगा। संपर्क: एक्टिव किड्स स्कूल, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर




