छत्तीसगढ़

सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह सिद्धचक्र विधान में 64 रिद्धि अर्घ समर्पित किए गए

ADs ADs

रायपुर : श्री सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर , फाफाडीह में चल रहे आठ दिवसीय “” 1008श्री सिद्ध चक्र विधान “” की महाराधना के तृतीय दिवस 108 आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य 108 श्री सुयश सागर जी एवं श्री कौशल्य सागर जी महाराज की पावन निश्रा में प्रातः श्री जी को पाण्डुक शिला पर विराजित कर अभिषेक , शांति धारा के पश्चात देव , शास्त्र , गुरु की पूजा संपन्न हुई। तत् पश्चात विश्व शांति के लिए किए जा रहे “” सिद्ध चक्र विधान “” के अंतर्गत 64 रिद्धि अर्घ समर्पित किए गए।उपरोक्त जानकारी पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या ने दी।श्री बड़जात्या ने आगे बताया कि सायं 6:30 बजे से श्री सुयश सागर जी महाराज के मुखाग्रवृंद से विश्व शांति महामंत्र “” णमोकार महामंत्र “” का चालीसा का श्रवण किया गया। तत्पश्चात श्री जी की मंगल आरती की गई जिसका पुण्यलाभ श्री प्रद्युम्न कुमार ललित कुमार रावका परिवार को प्राप्त हुआ।उपरोक्त जानकारी पंचायत के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने दी।अतुल गोधा ( जैन )91112 10123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button