छत्तीसगढ़

पार्टी दफ्तर में तोडफ़ोड़ और आगजनी मामले में धमतरी के 7 पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

ADs ADs

रायपुर। धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद होने के बाद पार्टी दफ्तर में तोडफ़ोड़ और आगजनी का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धमतरी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साहिलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी एयर रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button