छत्तीसगढ़

3 करोड़ के गबन मामले में 11 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

ADs

गरियाबंद। मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में किए गए 3 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के गबन के मामले में आरोपी 11 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक वीरेंद्र भंडारी को कल गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में वेतन के विभिन्न लाभांश के नाम पर जिला कोषालय से मिलीभगत कर 3 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के बाद अपना प्रतिवेदन मैनपुर थाने में सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी। गरियाबंद जिला प्रशासन के जांच आवेदन के आधार पर मैनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आईपीसी की धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 11 अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button