हाथी के कुचलने से आदिवासी की मौत, नगर पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम कुम्हारी के माड़ाकोट की घटना




मरवाही। राम प्रसाद की हाथी के कुचलने से मौत हो गई। राम प्रसाद पाव अपने तीन सहयोग के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था, हाथी को देखकर उसके दो साथी भागने में सफल हो गए, और वह नहीं भाग पाया और हाथी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कटघोरा वन मंडल से मरवाही वन मंडल में हाथियों के आने से ग्राम पंचायत कटरा के तुलसीडांड में हाथी के द्वारा काफी उत्पात मचाया गया है। घरों के दरवाजे को तोड़ दिया है. एवं घर में रखें सामानों को हाथी के द्वारा खाया गया है इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिससे लोग भयभीत है।रात में लोग अपने घरों की रखवाली करते हुए हाथियों से अपनी जान बचा रहे हैं। रामप्रसाद पाव की पत्नी सबिता और दो लड़कियां हैं। जिसमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है।उनके असामयिक मृत्यु से उनको बहुत सदमा लगा है। कुछ दिन पूर्व उसके लड़के की भी मृत्यु हो चुकी है।आज कटरा ग्राम में उसकी लड़की के घर हल्दी रसम होने को थी। लेकिन यह दुखद घटना घट गई। घर के लोग उसे बेटी के घर कटरा जाने के लिए बोल रहे थे लेकिन मौत उसे जंगल में खींच कर ले गई। पूर्व में भी राम प्रसाद के घर को एक दो बार हाथियों ने तोड़ा है, एवं घर के आसपास लगभग 10 बार हाथी आ चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में लाया जा चुका है।