मनोरंजन

राहुल वैद्य के साथ अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

ADs

Virat Kohli Rahul Vaidya Controversy: राहुल वैद्य ने खुद बताया था कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद राहुल वैद्य ने विराट कोहली के एल्गोरिदम थ्योरी पर तंज भरा वीडियो पोस्ट किया था। टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट पर विराट कोहली ने लाइक किया था, बाद में उसे अनलाइक कर दिया। विराट कोहली की तरफ से यह एक्शन अनुष्का शर्मा के बर्थडे के दिन हुआ था। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसको लेकर तेजी से बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख विराट कोहली ने अपनी सफाई दी थी और बताया था कि एल्गोरिदम की गलती की वजह से ऐसा हुआ उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। इसी विषय पर राहुल वैद्य ने उन पर तंज कसा था, इन सब के बीच यह नहीं पता चल रहा था कि विराट कोहली ने राहुल वैद्य को ब्लॉक क्यों किया है? लेकिन अब लगता है सोशल मीडिया यूजर्स को वह वजह पता चल गई है।

सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो काफी पुराना है, वीडियो में राहुल वैद्य अनुष्का शर्मा के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं उन्होंने गाने के आखिर में अनुष्का शर्मा के हाथ पर किस भी किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर यूजर्स कह रहे हैं कि यह वीडियो ही सारे विवाद की जड़ है और इसी वजह से विराट कोहली ने राहुल वैद्य को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया होगा

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य को क्यों ब्लॉक किया है इसके पीछे की असली वजह तो खुद विराट कोहली ही जानते होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर कयास लगा रहे हैं कि यही वीडियो सारे फसाद की जड़ है। राहुल वैद्य ने अपने वीडियो में कहा था कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है, लेकिन उन्हें लगता है कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक नहीं किया होगा, एल्गोरिदम की गलती की वजह से ऐसा हुआ होगा। दूसरे वीडियो में उन्होंने यह कहा था कि अगर उनकी सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों की पोस्ट पर लाइक होता है तो कोई यह ना समझे कि वह उन्होंने किया है बल्कि वह एल्गोरिदम की गलती की वजह से हुआ होगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button