News

5 अगस्त को राम मंदिर की रखी गई आधारशिला और हटा अनुच्छेद 370

On August 5, the foundation stone of Ram Mandir was laid and Article 370 was removed

ADs

भारत के परिप्रेक्ष्य में 05 अगस्त वास्तव में ऐतिहासिक, अद्भुत और अविस्मरणीय तिथि बन गई है। आज के दिन 2019 में भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया। इसके तहत जम्मू-कश्मीर अब भारत के अन्य राज्यों के समान पूरी तरह संविधान के अधीन आया।

दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। देश के सभी कानून और योजनाएं अब जम्मू-कश्मीर में भी समान रूप से लागू हो गई हैं। यह निर्णय केंद्र सरकार ने सुरक्षा, विकास और एक भारत की भावना के तहत लिया, जिसे व्यापक राजनीतिक और सामाजिक प्रभावों वाला माना जाता है।

वहीं, साल 2020 में 05 अगस्त का दिन हिन्दू समाज के 491 वर्षों के इंतजार को समाप्त करने वाला था। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधिवत भूमिपूजन किया। यह ऐतिहासिक पल सदियों से चले आ रहे राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रतीक बन गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 09 नवंबर 2019 को दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद यह कार्य प्रारंभ हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे देश और विदेशों में उत्सव जैसा रहा।

इन दोनों घटनाओं ने 05 अगस्त को भारत के आधुनिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण और परिवर्तनकारी दिन के रूप में स्थापित कर दिया। एक ओर राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में कदम बढ़ा, वहीं दूसरी ओर सनातन आस्था की पुनर्स्थापना हुई।

अन्य प्रमुख घटनाएंः
1914 – पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट अमेरिका में लगाई गई थी।
1921 – अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
1960 – अफ्रीकी देश बुर्किना फासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
 1963 – रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध संधि की।
 1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ भारतीय हाई कोर्ट दिल्ली की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं।
2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये। 2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।  2011 – नासा के वैज्ञानिकों द्वारा मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया गया।
2013 – भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2016 – ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।
2019 – भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दी गई विशेष स्वायत्तता को रद्द किया।
2020 – अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।

जन्मः
1852 – आचार्य प्यारे मोहन – ओडिशा के प्रमुख राष्ट्रवादी।1890 – नील आर्मस्ट्रांग- चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – प्रसिद्ध राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी।1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।1929 – अरविंद जोशी – जाने माने भारतीय अभिनेता थे।
1929 – गिरिजा देवी – बनारस घरानों की एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका।
1936 – सुरेश मेहता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1944 – उत्तरा बाओकर – भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री।
1947 – वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1969 – वेंकटेश प्रसाद – भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज।
1974 – काजोल – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री।
1980 – वत्सल सेठ – भारतीय अभिनेता।
1987 – जेनेलिया डिसूजा – भारतीय अभिनेत्री।
2001 – अंशू मलिक – भारतीय महिला पहलवान।

निधनः
1931 – गीता डे – भारतीय अभिनेत्री।
1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री।
1962 – मर्लिन मुनरो – अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल।
1998 – केशब चन्द्र गोगोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री थे।
1998 – टोडर जिकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री।
2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी।
2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button