मनोरंजन

कौन हैं उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड? 42 साल की उम्र में की थी शादी, 8 साल बाद टूट रिश्ता

ADs

आज आपको बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और ‘रंगीला गर्ल’ कही जाने वालीं उर्मिला मातोंडकर के एक्स हस्बैंड के बारे में बताते हैं। साल 2016 में गुपचुप तरीके से हुई इस शादी ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कभी उम्र के फासले की वजह से तो कभी धर्म की वजह से उर्मिला और उनके एक्स हस्बैंड को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था।

कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर?

मोहसिन कश्मीर के रहने वाले हैं। मोहसिन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर 2007 में मिस्टर इंडिया के सेकंड रनर-अप बने थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन पहचान नहीं बना पाए। इसके बाद उन्होंने बिजनेस की राह पकड़ी और आज कश्मीरी कढ़ाई के बिजनेस में नाम कमा रहे हैं।

कैसे हुई थी मुलाकात और शादी?

दोनों की पहली मुलाकात 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। वहां से बातें आगे बढ़ीं और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। उर्मिला ने अपने घर पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और फिर इस्लामिक निकाह भी हुआ। शादी में फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ मनीष मल्होत्रा मौजूद थे।

शादी के बाद आईं मुश्किलें

शादी के बाद उर्मिला और मोहसिन को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई बार मोहसिन को सोशल मीडिया पर आतंकवादी तक कहा गया। उर्मिला ने कई बार इस ट्रोलिंग का खुलकर जवाब दिया था।

तलाक की वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्मिला ने मई 2024 में ही मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ सालों से खटास आ गई थी। उम्र का फासला, अलग-अलग प्राथमिकताएं और करियर पर फोकस जैसी बातें इनके बीच दूरी बढ़ाने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button