छत्तीसगढ़

आस्था व भव्यता के साथ आज से मनाया जायेगा छठ महापर्व

ADs ADs

रायपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस बार भी पूरे देश में आस्था और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। आज शनिवार से नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ में भी अब यह पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाने लगा है। शहर के हर उस क्षेत्र में जहां तालाबों पर घाट में पूजा होनी है निगम व प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था प्रदान की गई है। आज से अब यह पर्व विभिन्न प्रसंगों के साथ सोमवार तक क्रमश: मनाया जायेगा। इससे पहले कल तक बाजार में आवाश्यक सामग्रियों की जमकर खरीदी हुई।  छठ पूजा से जुड़ी वस्तुओं जैसे सूप, दौरा, डलिया, मिट्टी के दीपक, बांस की टोकरी, फल (केला, नारियल, सेब, गन्ना, नींबू), अनाज (गेहूं और चावल का आटा), ठेकुआ, मिठाइयां, साड़ी, पारंपरिक वस्त्र, दूध-घी और सजावट सामग्री की खरीदारी बड़े पैमाने पर हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button