छत्तीसगढ़

जयश्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर अधिकारी बने युवाओं का कमल विहार सेक्टर-13 में सम्मान किया गया

ADs

रायपुर। जयश्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर अग्निवीर, पुलिस विभाग और सहायक विस्तार अघिकारी बने युवाओं का रविवार को कमल विहार सेक्टर-13 में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.उदयभान सिंह चौहान, जोन अध्यक्ष व पार्षद बद्रीप्रसाद गुप्ता, मनोज जांगड़े, सुभाष सिह उपस्थित थे l इस कार्यक्रम मे ट्रेनिंग सेंटर के संचालक पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा जी ने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी से आग्रह किया कि लोक सभा मे आप आवाज उठावें कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां के बच्चे में विकास कम होता है l तो एक दो सेंटीमीटर से फोर्स मे भर्ती होने के लिए बाहर हो जाता है l तो कृपया छत्तीसगढ़ को ऊंचाई के लिए अन्य स्टेट जैसे असम नागालैंड है उसके तरह छूट मिलना चाहिए lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, देशभक्ति से बड़ा कोई बात नहीं होती देशभक्ति से बड़ा कोई काम नहीं होता और देशभक्ति से बड़ी कोई बात नहीं होती lओर देशभक्ति से बड़ा कोई जीवन नहीं होता। जो देश के लिए कोई जीना सीखॆ उसे मरने की जरूरत नही है क्योंकि वो जीवित रहेगा तो देश को भी जीवित रखेगा। हम आजादी के पहले बोलते थे देश के लिए मरना सीखो, पर आजादी के बाद बोलते है देश के लिए जीना सीखो। हमे देश के लिए जीना है, देश के लिए काम करना है, हमें देश को आगे बढ़ाना है। आज हम जो शांति से काम कर रहे हैं, शांति से रह रहे हैं तो इसका श्रेय सीमा पर डटे हमारे जवानों को जाता है, जो माइनस टेंम्परेचर में गिलगित मे काम करते हैं,लेह लद्दाख में काम कर रहे हैं, सियाचीन में काम कर रहे हैं। जो हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं। क्या उनको अपने परिवार की चिंता नहीं है, उनका भी परिवार है, वे अपने रिश्तेदार, नातेदारों, दोस्त छोड़कर देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते हैं। उन्हें चिंता होती हो तो देश की होती है, देश के तिरंगे की चिंता होती है, क्योंकि हमें देश का मान-सम्मान और उसका स्वाभीमान बचाएरखना है। हमारे देश के हर व्यक्ति, हर परिवार के मन में देशभक्ति की भावना पैदा हो, देश के लिए जीने की भावना पैदा हो, इसके लिए अग्निवीर के रूप में एक नए नाम से देश के लिए सेना भर्ती का काम शुरू हुआ। अग्निवीर को सीमा की ट्रेनिंग दे रहे हैं, ट्र्रेनिंग का मतलब ये नहीं कि सबकी भर्ती हो जाए, ट्रेनिंग का मतलब है कि हर घर में एक देशभक्त पेदा हो, हर घर में एक देशभक्त तैयार हो और देश के लिए जीने वाला हो।हमारे देश के लिए शारीरिक रूप से सक्षम लोगों के तैयार होंगे तो वे अन्याय करने वाले, अत्याचार करने, दुराचार करने वाले, लोगों के साथ व्याभीचार करने वाले को सबक सिखा सकते हैं, लोगों की रक्षा कर सकते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि हम सैनिक बने, पुलिस में भक्ती हों, हम सीआरपीएफ में भर्ती हों, हम अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हों, जरूरी नही है, हम बलिष्ट होकर समाज की सुरक्षा, परिवार की रक्षा करने का काम भी कर सकते हैं। आज जिनको मैं इस संस्थान के आमंत्रण पर मैं संस्थान मे निःशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर भर्ती हुए जवानो के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे सम्मानित कर रहा हू l*01) श्री साहिल ध्रुव l* *अग्निवीर* *02)हरीश यदु*अग्निवीर**03)पवन जायसवाल अग्निवीर**सहायक विस्तार अधिकारी**04) श्री पोखराज वर्मा* सहायक विस्तार अधिकारी *पुलिस**05)श्री कुलदीप इसदा*मैं इसके लिए पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा, और संगठन के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं, जो ये मिलकर हमारी नई पीढ़ी को बलिष्ठ बनाने का काम कर रहे हैं, उनके सक्षम बनाने का काम कर रहे हैं। सांसद ने सैन्य प्रशिक्षण संस्थान द्वारा फौज में जाने के लिए युवाओं को तैयार करने में लगने वाले जरूरी संसाधनों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button