छत्तीसगढ़

वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार

ADs ADs

रायपुर। रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से लोकेट कर लिया है। रूबी तोमर बीते 151 दिन से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। अब उसे सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है, और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारी जानकारी दे रहे हैं कि रूबी के छोटे भाई रोहित तोमर की भी तलाश के लिए टीम लगी हुई है। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। पुलिस के अनुसार, वह अपने छोटे भाई रोहित और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी और अवैध वसूली के काम में संलिप्त रहा है। आरोपी किश्तों में कर्जदारों से मूलधन से अधिक ब्याज वसूलता था और पैसे न देने पर मारपीट करता था। वीरेंद्र पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे आदतन अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया। उसके खिलाफ अब तक आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button