छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार पप्पू फरिश्ता, आसिफ इक़बाल और मोहन तिवारी सम्मानित

ADs

रायपुर। राजधानी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘जनता से रिश्ता’ के मुख्य कार्यालय में आज प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता का प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सम्मान किया।
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पिछले दिनों पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव’ मनाया गया था। जिसके तहत वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। आज जनता से रिश्ता के प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता का सम्मान किया गया इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, वरिष्ठ पत्रकार शेख आबिद और ‘जनता से रिश्ता’ के रा. संपादक ज़ाकिर घुरसेना भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी का पप्पू फरिश्ता ने भी सम्मान किया।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रेस क्लब हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने ‘जनता से रिश्ता’ परिवार के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के तहत वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल का भी शाल और मोमेंटो देकर जनता से रिश्ता के प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता ने सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर प्रेस क्लब रायपुर के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु ने अपने हस्तलिखित किताब “मै अगहन हूं ” भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button