छत्तीसगढ़

विनर क्लब द्वारा रात्रिकालीन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट सीजन–2 का भव्य आगाज़ जिम खाना ग्राउंड में

ADs ADs

रायपुर। चमचमाती रोशनी के बीच विनर क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट (सीजन–2) का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अवेंजर क्लब एवं चैंपियंस स्कॉट की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें चैंपियंस स्कॉट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया।मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कप्तान नवाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। खिलाड़ियों के जोश, जुनून और दर्शकों की भारी मौजूदगी ने उद्घाटन मुकाबले को यादगार बना दिया।इस अवसर पर टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप मेंश्री दिलीप सिंह चौहान, सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीतथा सैयद सलमा, मैनेजिंग डायरेक्टर, वैदिक न्यूज़ एवं प्रेस पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ महिला विंग की प्रेसिडेंटकी गरिमामयी उपस्थिति रही।वहीं विशेष अतिथि के रूप मेंअब्दुल शरीफ साहब, ओनर – अल्फीसी बिरयानी होटलएवं असलम भाई बाकर अब्बास शहर की जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।यह रात्रिकालीन लीग टूर्नामेंट विनर क्लब के कमेटी मेंबर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिनमें भाई हाशिम, आरिश भाई अमजद भाई, जावेद भाई एवं मोहिब भाई का विशेष योगदान रहा।विनर क्लब द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुरी लत से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना और उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना है। पूरे शहर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं युवाओं ने इस लीग में भाग लिया है।इस संबंध में आयोजन के संयोजक उबैद खान ने जानकारी देते हुए कहा कि समाज से नशे जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए विनर क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के खेल एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।विनर क्लब का यह प्रयास खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button