चमत्कार नहीं, कला और मनोरंजन है जादू : जादूगर ओपी शर्मा जूनियर

प्रेस क्लब में जादूगर ओपी शर्मा जूनियर का रूबरू कार्यक्रम, पत्रकारों ने किया सम्मान
“जादू चमत्कार नहीं, मनोरंजन की कला है” – ओपी शर्मा जूनियर
अंधविश्वास से दूर रहने की अपील, जादू को इंज्वॉय करने का संदेश
प्रेस क्लब में जादू से मोमबत्ती जलाकर किया लाइव प्रदर्शन
जादू के जरिए सकारात्मक सोच और कला को प्रोत्साहन

रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा जूनियर की उपस्थिति ने माहौल को रोमांच और सकारात्मक संदेश से भर दिया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप दुबे, ब्रजेश चौबे, संदीप पुराणिक, ज़ाकिर घुरसेना, पंकज चौहान, राम साहू सहित अनेक पत्रकार साथियों ने जादूगर ओपी शर्मा जूनियर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रेस क्लब का सभागार पत्रकारों और कला-प्रेमियों की उपस्थिति से भरा रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने बेहद सरल लेकिन गहरी बात कही—
“जादू कोई चमत्कार नहीं, बल्कि मनोरंजन और कला है। इसे इंज्वॉय कीजिए, अंधविश्वास मत बनाइए।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जादूगर के पास कोई दैविक या अलौकिक शक्ति नहीं होती, यह केवल वर्षों की मेहनत, अभ्यास और रचनात्मकता से निखरी कला है। अंधविश्वास के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अंधविश्वास में पड़ने से लोग ठगे जाते हैं, जबकि जादू का असली उद्देश्य केवल खुशी और मनोरंजन देना है।
कार्यक्रम के दौरान जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने अपने जादुई कौशल का छोटा सा प्रदर्शन भी किया। मंच पर जादू से मोमबत्ती जलाकर उन्होंने दर्शकों को चकित कर दिया, वहीं यह भी समझाया कि जादू को रहस्य मानकर नहीं, बल्कि कला के रूप में देखना चाहिए।
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि समाज को अंधविश्वास से दूर रहकर कला, विज्ञान और सकारात्मक सोच को अपनाने का सशक्त संदेश भी दे गया।
रायपुर प्रेस क्लब खेल समिति
1. विजय मिश्रा संयोजक
2. शंकर चंद्राकर सह संयोजक
3. अख्तर हुसैन सह संयोजक
4. सुशील अग्रवाल
5. कमलेश गोगिया
6. पी. रामाराव नायडू
7. राजकुमार ग्वालानी
8. विवेक ठाकुर
9. दिनेश कुमार
10. सुमय कर
11. अजय सक्सेना
12. स्टार जैन
13. पार्थ सारथी बहेरा
14. प्रवीण सिंह
15. राजेन्द्र निगम
16. लविन्दर सिंहोत्रा
17. जाकिर घुरसेना
18. टीकम वर्मा
19. विनय घाटगे
20. हेमंत डोंगरे
21. तिलक साहू
22. लक्ष्मण लेखवानी
23. स्वप्निल गौरखेडे
24. संतोष साहू जूनियर
25. अतुल श्रीवास्तव
रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई रायपुर 18.01.2026। रायपुर प्रेस क्लब का वार्षिक खेलकूद महोत्सव *”खेल मड़ई”* शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है । शुरुआत *”स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता”* से होंगी । प्रतियोगिता के लिए टीमें आमंत्रित हैं । 7 दिनों के भीतर 14 सदस्यीय टीम की सूची प्रेस क्लब में जमा किया जा सकता है । प्रतियोगिता के लिए टीमों का गठन करते समय निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखना होगा -1. प्रेस क्लब के सदस्य ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. सूची में नाम के सदस्यता क्रमांक का उल्लेख करना होगा ।2. टीम में एक ही संस्थान के खिलाड़ी होना अनिवार्य नहीं है । खिलाड़ी कम होने पर दूसरे संस्थान के खिलाड़ी भी शामिल किये जा सकते हैं । ( संयुक्त टीम ) 3. मैच टेनिस बॉल ( कास्को ) से खेला जाएगा । सभी मैच 10-10 ओव्हर के होंगे । सेमीफाइनल और फाइनल मैच 12- 12 ओव्हर के होंगे ।4. खिलाड़ियों को टी शर्ट एक ही रंग का पहनना होगा । टीम प्रबंधन चाहे तो पूरी टीम को मनपसंद जर्सी उपलब्ध करा सकती है । 5. अनुशासन की अपेक्षा सभी टीमों से है । विवाद की स्थिति में अंपायर का निर्णय ही मान्य होगा । मैदान में अमर्यादित व्यवहार या अनुशासनहीनता के लिए खिलाड़ियों या पूरी टीम को दंडित किया जाएगा । खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा । 6 . मैच के टीमों को निर्धारित समय से आधा घंटा ( 30 मिनट ) पहले मैदान में पहुंचना अनिवार्य है । ऐसा न होने पर वाक ओव्हर का विकल्प खुला रहेगा ।




