रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने आभार जताया

रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।
सबका आभार जताते हुए उन्होंने लिखा
आदरणीय वरिष्ठ गुरु जनप्रिय साथियों और मेरे पत्रकार परिवार के सभी सदस्यों,जोहार 🙏
प्रेस क्लब के इस लोकतांत्रिक चुनाव में आपने जिस विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद से मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ…यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय की जीत है…उन मूल्यों की जीत है जिन पर प्रेस क्लब की नींव रखी गई है:आपके प्यार स्नेह और आशीर्वाद को शीर्ष झुका कर नमन करते हुए मेरी कोशिश संघर्ष, निष्पक्षता, सम्मान और एकजुटता को कायम रखने की हमेशा रहेगी मैं अपने सभी वरिष्ठ साथियों का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूँ, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा सही दिशा दिखाई। साथ ही, युवाओं के उस भरोसे को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने बदलाव, पारदर्शिता और सक्रिय प्रेस क्लब के सपने के साथ मेरा साथ दिया।चुनाव की प्रक्रिया में जिन साथियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया, मतदान में भाग लिया, या स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा को मजबूती दी—उन सभी का मैं सम्मान करता हूँ।मेरे प्रतिद्वंद्वी साथियों का भी आभार, जिन्होंने विचारों की लड़ाई को गरिमापूर्ण बनाए रखा…..आज से यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की शुरुआत है।मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि प्रेस क्लब की गरिमा, सदस्यों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और पत्रकारों के हितों के लिए हर समय, हर मंच पर पूरी निष्ठा से खड़ा रहूँगा।आइए, हम सब मिलकर प्रेस क्लब को फिर सेसंवाद, सम्मान और लोकतंत्र का सशक्त केंद्र बनाएं….आपका विश्वास , मेरी सबसे बड़ी ताकत है।सदैव आपका संगवारी मोहन तिवारी 🙏




