तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निःशुल्क जांच शिविर

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस बुधवार 4फरवरी को संपूर्ण भारत वर्ष में भी मनाया जा रहा है। इसी प्रकार संपूर्ण भारत में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “” पेप स्मियर “” जो कि बच्चेदानी के मुंह की जांच है जो कि सामान्यतः 25 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को होता है ।इसकी निःशुल्क जांच शिविर रायपुर में भी 4 फरवरी को तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी मंडल की अध्यक्षा प्रमिला बरलोटा ने दी।श्रीमती बरलोटा ने आगे बताया कि मंडल के द्वारा रायपुर में मित्तल अस्पताल, लोधिपारा, मोदी अस्पताल , समता कालोनी , देवी लक्ष्मी अस्पताल, टैगोर नगर , मेकाहारा ( डी के अस्पताल ) जेल रोड एवं अमोलक भवन, सदर बाजार में विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा । जिसका अग्रिम रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड की प्रति के साथ संबंधित अस्पताल में करवा सकते है।प्रमिला बरलोटा 88173 38250




