छत्तीसगढ़

नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 31 जनवरी को संपन्न हुआ

ADs

दामाखेड़ा। संत समागम समारोह एवं चौका आरती एवं आमीन माता समिति केडीवी मिशन की आम सभा एवं पंत श्री हजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब का प्रवचन आशीर्वाद* श्री सदगुरु कबीर साहब की असीम कृपा से संत समागम समारोह मांघ मेला का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित हुआ जिसमें पंथ हुजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब एवं पंथ हुजूर श्री उदितमुनि नाम साहब के विशेष आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन में नारी वीरांगना विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 31 जनवरी दिन शनिवार समय 11:00 बजे कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में डॉआकांक्षा साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नारीवीरांगना के संचालक उनमुनि साहेब सहयोगी डॉ स्नेहा केसरी डॉ दामिनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे जिसमें महिला महिलाओं संबंधी सभी प्रकार के प्रमुख लक्षण एवं समस्याओं का निदान करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के रूपरेखा के प्रथम दिन 23 जनवरी को नवोदित वंषाचार्य उदित मुनि नाम साहब का चादर तिलक समारोह 24 जनवरी को गुरु महिमा पाठ 28 जनवरी को पंथ श्री हजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का दर्शन एवं आशीर्वाद 30 जनवरी को श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की आम सभा 31 जनवरी को आमीन माता महिला मंडल की आमसभा एवं नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1 फरवरी को सात्विक आनंदी चौक का आरती 2 फरवरी को सामूहिक दीक्षांत समारोह 3 फरवरी को चलावा चौका आरती एवं आनंदी चौका आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन भोजन भंडारा सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। ‘नारी वीरांगना’ की ओर से आयोजित विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर में सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू जी द्वारा महिलाओं की विभिन्न शारीरिक समस्याओं की गहन जाँच और परामर्श दिया गया। जाँच हेतु प्रमुख लक्षण एवं समस्याएँ:यदि आपको निम्नलिखित में से कोई भी समस्या है, तो इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएँ:मासिक धर्म (Periods) संबंधी समस्याएँ: अनियमितता, अत्यधिक दर्द या संक्रमण।किशोरावस्था (13 से 20 वर्ष) के परिवर्तन: शारीरिक बदलाव, यौन शिक्षा और पोषण संबंधी जानकारी।प्रजनन स्वास्थ्य: गर्भनिरोधक उपाय एवं परिवार नियोजन की जानकारी।यौन संचारित संक्रमण (STI): संक्रमणों के लक्षण एवं उनसे बचाव के उपाय।शारीरिक कमजोरी: शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की असामान्य तकलीफ या दर्द विशेष आग्रह:स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना अनिवार्य है। इस स्वास्थ्य शिविर में काफी तादात में महिलाओं ने परामर्श लेकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

नारी वीरांगना – समर्पित आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button