छत्तीसगढ़

मसीही मदकुद्वीप मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया यह मेला ८ फ़रवरी रविवार तक चलेगा

ADs

रायपुर । मसीही मदकुद्वीप मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया । यह मेला ८ फ़रवरी रविवार तक चलेगा । मेले में प्रसिद्ध उपदेशकों सरमन देंगे। मेले में गीत संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा । मेले का प्रतिदिन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम मेला कमेटी ने जारी कर दिया है । रोज प्रातः प्रभात फेरी भी निकलेगी । ११७ साल से हो रहे इस मेले को सफल बनाने कमेटियों का गठन कर दायित्व सौंपा गया है । रविवार को समापन के पूर्व प्रभु भोज का आत्मिक संस्कार होगा । मेले में भक्तजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने कमेटी जुटी है । प्रथम तीन दिवस पास्टरों की रिट्रीट होगी । मेले में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button