छत्तीसगढ़

समाज में इत्तेफ़ाक और भाईचारा जरूरी: मो. सोहेल सेठी

ADs

रायपुर। शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष मो.सोहेल सेठी ने आज होटल वेनिंगटन कोर्ट जेल रोड में मुस्लिम समाज की अहम मीटिंग बलाई थी इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते समाज में एकता और बदलाव लाना चाहता हूं। इसी सोच के वजह से यह मीटिंग रखी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में एकता, भाईचारा, और इत्तेफ़ाक लाना चाहता हूं। इसलिए हम सब की ये मीटिंग बुलाई है। समाज में कोई भी काम हो तो सबको एक राय से ही काम हो ऐसा मेरा मानना है। समाज के सभी लोगों की राय शुमारी होना चाहिए किसी भी काम को करने के पहले इसके लिए एक नहीं कई मीटिंग की जरूरत पड़े तो करेंगे। राय शुमारी सिर्फ एक ही मसले पर नहीं बल्कि हर छोटी बड़ी मसले पर होकर एक राय से ही काम होना चाहिए। ये सब एकता भाईचारा बढ़ाने के लिए ही किया जा रहा है। हमारे पुराने बुजुर्ग विरासत में जो छोड़ कर चले गए हैं उसको सम्हाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पुराने बुजुर्ग समाज की उन्नति के लिए जो प्रापर्टी वक्फ कर गए हैं उन सब प्रापर्टी की देखरेख और ठीक करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। ऐसे लोग जो समाज के फलबहबूदी के लिए आगे आना चाहते हैं उनका हम तहे दिल से इस्तकबाल करते हैं और पूरी शिद्दत से हम सब उनके काम में मदद करेंगे। कौम की फलाबहबूदी के लिए हर क्षेत्र के लोगों को सामने आना होगा तभी समाज संगठित और कौम में एकता होगी। आज के दौर में हर क्षेत्र के लोगों को जैसे शिक्षा का क्षेत्र हो,मेडिकल लाइन हो या स्किल डेवलपमेंट हो या किसी भी लाइन का हो सबको सामने आना होगा। समाज में एकता से ही मजबूती आएगी इसके तहत हमको मस्जिदों के चुनाव में भी एक होकर ही मुतवल्ली का भी चुनाव करना चाहिए इसके लिए पहल हमको यहीं से शुरू करना होगा। आज हम इस जगह से ऐसी पहल करेंगे तो आगे सारे काम भी आसानी से होते जाएंगे। मीटिंग में इस बात पर भी गुफ्तगू हुई कि समाज का कोई भी शख्स इन सब कामों में आगे आना चाहता है उनका भी इस्तकबाल करते हैं बस उनका अपना कुछ ठोस विज़न होना चाहिए तभी तो समाज आगे जाएगा, समाज की तरक्की होगी। इस मीटिंग में काफी तादात में समाज के दानिशमंद लोग मौजूद रहे उन्होंने भी अपना मशवरा दिया। लोगों ने समाज में शिक्षा के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की साथ ही नशे के खिलाफ भी सबको मिलकर काम करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button