छत्तीसगढ़

कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान मरवाही और कोटमीकला के लिए दुकान-भवन हेतु निविदा 25 फरवरी तक आमंत्रित

ADs

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर कार्यालय (आबकारी) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के द्वारा संचालित होने वाले कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान मरवाही और प्रस्तावित नवीन कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान कोटमीकला के लिए दुकान-भवन की आवश्यकता है। इसके लिए नगर पंचायत मरवाही की भौगोलिक सीमा में और ग्राम पंचायत कोटमीकला की भौगोलिक सीमा में सामान्य प्रयुक्त नियमों के अंतर्गत आपत्ति रहित स्थल पर किराये पर दुकान-भवन हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है।
           निविदा की शर्ते एवं निविदा फार्म कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। निविदा दस्तावेज एवं निर्धारित मापदण्ड की जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं। नियत अवधि के पश्चात निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यालय में प्राप्त निविदा की तकनीकी निविदा 25 फरवरी को शाम 4 बजे और वित्तीय निविदा 27 फरवरी को निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button