दरगाह लूतरा शरीफ में अपोलो हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे, उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
सीपत/बिलासपुर, 1 अगस्त दरगाह लुतरा शरीफ, बिलासपुर में शनिवार को अपोलो हॉस्पिटल (सिविल) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अपोलो अस्पताल बिलासपुर के विषेशज्ञ डॉ. लाजपत अग्रवालGI सर्जनडॉ. अक्षय विमल सिंह पल्मोनोलॉजिस्ट। डॉ. सौम्या कुजूर इमरजेंसी मेडिसिन डॉ. प्रशांति पांडेडी एनबी मेडिसिन सहित डाक्टर ने बेहतर इलाज किये वहीं शिविर में क्षेत्रवासियों एवं अकीददमंदों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में प्रदान की गई सेवाएंECG (ईसीजी जाँच)ब्लड शुगर (शुगर जाँच)120 80ब्लड प्रेशर (BP जाँच)सामान्य स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्शस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रक्रार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।उत्साहजनक भागीदारी शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।




